Rajasthan Patwari Bharti 2024: राजस्थान में पटवारी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पास राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की अभ्यर्थना भेज दी गई है जिसमें कुल 1963 पदों पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि राजस्थान में पटवारी की भर्ती कब निकलेगी और फॉर्म कब चालू होंगे।
बता दे की पटवारी भर्ती के लिए सी.ई.टी के अंतर्गत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाएगी। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप सभी को राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन फीस, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न तथा भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। अतः भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
RSMSSB Patwari Bharti 2025 Highlight
Recruitment | Rajasthan Patwari Bharti 2025 |
Organization | Rajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB) |
Post Name | Patwari |
Salary | Rs.19,900- 34,800/- |
Total Posts | 2998+ Posts |
Job Location | All Rajasthan |
Patwari Bharti Notification Date | March 2025 |
Apply Mode | Online |
Job Category | Govt Job |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 कब निकलेगी?
राजस्थान पटवारी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। राजस्व विभाग को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए राजस्व मंडल प्रस्ताव भेज दिया गया है। राजस्व विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पटवारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। पटवारी भर्ती के लिए 1963 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जायेंगे इनमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) 1680 पद जबकि अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के निर्धारित किए गए हैं।
Category | Post |
---|---|
गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) | 1680 |
अनुसूचित क्षेत्र (TSP) | 283 |
Total | 1963 Post |
Rajasthan Patwari Bharti 2025 Eligibility Criteria
राजस्थान में पटवारी भारती के लिए आवेदन करने हेतु विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करने वाले उम्मीदवार भारती के लिए आवेदन जमा कर सकते है। उक्त भर्ती के लिए योग्यताएं निम्न प्रकार से हैं-
शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ-साथ सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर में न्यूनतम 40% अंक होना आवश्यक है। देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान + RSCIT कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देय है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
राजस्थान पटवारी भर्ती चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)
Patwari Bharti Application Form Fees
Category | OTR Fees |
---|---|
सामान्य (अनारक्षित), BC / MBC (Non Creamy Layer) | रु. 600/- |
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी | रु. 400/- |
दिव्यांगजन | रु. 400/- |
NOTE: जिन भी अभ्यर्थियों ने One Time Registration (OTR) कर रखा है उन्हें दोबारा से शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है वह सीधे ही बिना किसी आवेदन शुल्क के आवेदन जमा करवा सकते हैं।
Rajasthan Patwari Bharti Important Date
Event | Dates |
---|---|
Patwari Bharti 2025 Notification Release | March 2025 |
Rajasthan Patwari Form Start Date | March 2025 |
Patwari Application Form Last Date | Notified Soon |
RSMSSB Patwari Exam Date 2025 | Notified Soon |
पटवारी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- सीईटी स्नातक स्तर स्कोरकार्ड
- RSCIT सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- हस्ताक्षर आदि।
राजस्थान पटवारी फॉर्म 2025 कैसे भरें?
यदि आप उक्त पात्रता मानदंड को पूर्ण करते हैं तो Rajasthan Patwari Vacancy 2025 आवेदन करने के लिए पात्र है। SSO Portal पर लॉगिन करके Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal लिंक का चयन कर राजस्थान पटवारी वैकेंसी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- RSMSSB Patwari Bharti आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- यहाँ ‘Direct Recruitment of Patwari 2025 (RSSB)’ के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करना है।
- अपनी SSO ID/ User Name और Password दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड एंटर कर ‘Login’ पर क्लिक करे।
- फिर से Ongoing Recruitment के सेक्शन में Direct Recruitment of Patwari 2025 (RSSB) के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- यदि अपने One Time Registration (OTR) नहीं कर रखा है तो निर्धारित OTR शुल्क जमा करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर राजस्थान पटवारी एप्लीकेशन फार्म खुल जाएगा।
- यहां आपको Basic Details > Personal Details > Qualification and Experience, > Identification & Enclosure, और अंत में Preference को ध्यानपूर्वक भरकर ‘Next’ पर क्लिक करे।
- अब आपके पास राजस्थान पटवारी भर्ती फॉर्म 2025 का प्रीव्यू खुल जायेगा इसमें सभी भर गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक देखे यदि कोई त्रुटि हो तो “Update” पर क्लिक कर उसे सही करें अन्यथा चेक मार्क कर “Final Submit” पर क्लिक करें।
- आपका राजस्थान पटवारी भर्ती आवेदन फार्म 2025 सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan Patwari Vacancy 2025 Important Link
Patwari Vacancy 2025 Notification | Coming Soon |
Patwari Vacancy Apply Online Link | Link Active Soon |
Patwari Vacancy 2025 की सूचना तुरंत पायें | 🔔Join Now |
People also ask
Ans. राजस्थान में पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन फरवरी 2025 तक जारी किए जाने की संभावना है।
Ans. स्नातक उत्तीर्ण राजस्थान पटवारी भारती के लिए योग्यता स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ-साथ सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर में न्यूनतम 40% अंक होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक को देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान और RSCIT कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
Ans. राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के फॉर्म फरवरी 2025 से भरे जायेंगे।