RPSC 2nd Grade Syllabus in Hindi: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RPSC) के द्वारा राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2024 के लिए नया पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। राजस्थान सेकंड ग्रेड भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अब नए RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus के आधार पर अपनी तैयारी को शुरू करना चाहिए।
इस लेख में हमने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus in Hindi और 2nd Grade Teacher Exam Pattern के संपूर्ण जानकारी प्रदान की है अभ्यर्थी 2nd Grade Teacher Syllabus PDF को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड भी कर सकते है।
RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2025 Highlight
Exam Name | RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2025 |
Organization Name | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Exam Date | 7 to 12 September 2025 |
Exam Mode | Offline |
Paper | RPSC 2nd Grade Paper 1st & Paper 2nd |
Passing Marks | 40 % |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Exam Pattern & Syllabus 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RPSC) ने 8 विषय के वरिष्ठ अध्यापक के कुल 2129 पदों पर ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किये गए है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए RPSC 2nd Grade Syllabus in Hindi की तलाश कर रहे है।
आरपीएससी सेकंड ग्रेड परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक होगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को आरपीएससी सेकंड ग्रेड के नए पाठ्यक्रम के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यहाँ से आप आरपीएससी सेकंड ग्रेड पेपर 1st और पेपर 2nd सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Exam Pattern 2025 in Hindi
राजस्थान सेकंड ग्रेड भर्ती में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं जिसमें प्रथम पेपर में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि पेपर सेकंड में संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। आरपीएससी सेकंड ग्रेड पेपर-I, 200 अंक और पेपर-II, 300 अंक का होगा। इस प्रकार परीक्षा कुल 500 अंक की होगी। सेकंड ग्रेड टीचर पेपर फर्स्ट और सेकंड का एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार से है-
RPSC 2nd Grade Paper 1st Exam Pattern
Subject | No. of Question | Marks |
---|---|---|
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान | 25 | 50 |
राजस्थान के समसामयिक मामले | 25 | 50 |
विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान | 25 | 50 |
शैक्षिक मनोविज्ञान | 25 | 50 |
Total | 100 | 200 |
- प्रश्न पत्र कुल 200 अंकों का होगा।
- प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे होगी।
- प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे।
- प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:-
(i) राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान
(ii) राजस्थान के समसामयिक मामले
(iii) विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान
(iv) शैक्षिक मनोविज्ञान - उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा।
RPSC 2nd Grade Paper 2nd Exam Pattern
- प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा।
- प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
- प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे।
- उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा।
- स्पष्टीकरण: गलत उत्तर का अर्थ है कोई गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर देना।
- न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए उपरोक्त निर्धारित प्रतिशत में 5% की छूट दी जाएगी।
RPSC 2nd Grade Paper 1st Syllabus in Hindi
विद्यार्थी आरपीएस सेकंड ग्रेड पेपर फर्स्ट का पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण टॉपिक सब्जेक्ट वाइज यहां देख सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए लिंक से RPSC 2nd Grade Paper 1st Syllabus PDF को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
(i) Geographical, Historical, Cultural and General Knowledge of Rajasthan
- भौतिक विशेषताएँ, जलवायु, नदियाँ, वनस्पति, कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास, जनसंख्या वितरण, वृद्धि, साक्षरता, लिंगानुपात, जनजातियाँ, उद्योग और प्रमुख पर्यटन केंद्र।
- राजस्थान की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता, कालिबंगन, आहड़, गणेश्वर, बैराठ।
- राजस्थान का इतिहास 8वीं से 18वीं सदी तक।
- राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास।
- राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था।
(ii) Current Affairs of Rajasthan
राज्य स्तर पर प्रमुख समसामयिक मुद्दे और घटनाएँ जो सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक, खेल और खेलकूद से संबंधित हैं।
(iii) General Knowledge of World & India
- महाद्वीप, महासागर और उनकी विशेषताएँ, वैश्विक वायु प्रणाली, पर्यावरणीय मुद्दे और रणनीतियाँ, वैश्वीकरण और इसके प्रभाव, जनसंख्या वितरण और प्रवासन।
- भारत: भौतिक विशेषताएँ, मानसूनी प्रणाली, नदियाँ, वनस्पति और ऊर्जा संसाधन।
- भारतीय अर्थव्यवस्था: भारत में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में वृद्धि और विकास। भारत का विदेशी व्यापार: प्रवृत्तियाँ, संरचना और दिशा।
- भारतीय संविधान, राजनीतिक प्रणाली और विदेश नीति
(iv) Educational Psychology
- शैक्षिक मनोविज्ञान:
- विद्यार्थी का विकास।
- सीखना।
- व्यक्तित्व।
- बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता।
- प्रेरणा।
- व्यक्तिगत भिन्नताएँ।
- शिक्षा में निम्नलिखित अवधारणाएँ और उनके प्रभाव: आत्म-धारणा, दृष्टिकोण, रुचियाँ और आदतें, अभिरुचि और सामाजिक कौशल।
RPSC 2nd Grade 1st Paper Syllabus PDF | Download |
RPSC 2nd Grade Paper 2nd Syllabus 2025
RPSC 2nd Grade Paper 2nd Syllabus PDF को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं-
RPSC 2nd Grade English Syllabus | Download |
RPSC 2nd Grade Hindi Syllabus | Download |
RPSC 2nd Grade Mathematics Syllabus | Download |
RPSC 2nd Grade Science Syllabus | Download |
RPSC 2nd Grade Social Science Syllabus | Download |
RPSC 2nd Grade Sanskrit Syllabus | Download |
RPSC 2nd Grade Panjabi Syllabus | Download |
RPSC 2nd Grade Urdu Syllabus | Download |
FAQs :-
Q. 1 :- आरपीएससी 2nd ग्रेड का सिलेबस कहाँ से डाउनलोड करे ?
Ans :- अभ्यर्थी आरपीएससी 2nd ग्रेड परीक्षा का सिलेबस RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
Sir Mai Bed SST se hu to konsa paper de sakta hu
इसके लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन को पढो।